तुलसी के पौधे का पास भूलकर भी न रखें ये चीजें, वरना...
सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को पवित्र और पूजनीय माना गया है. भारतीय घर में तुलसी का पौधा जरूर होता है.
माना जाता है कि जिस भी घर में तुलसी का पौधा होता है, वहां धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है.
वास्तु शास्त्र में तुलसी के पौधे को लेकर कुछ खास नियम बताए गए हैं. जिनके मुताबिक कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए, वरना मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं.
ऐसे में आइए आपको बताते हैं इन नियमों के बारे में...
वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे के आस-पास भूलकर भी जूते-तप्पल नहीं रखना चाहिए. तुलसी में मां लक्ष्मी का वास होता है. जूते-चप्पल रखने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं.
वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी गंदगी नहीं फैलानी चाहिए. इससे घर में दरिद्रता का वास होता है.
वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी झाड़ू नहीं रखना चाहिए. इससे व्यक्ति के जीवन में समस्याएं आने लगती हैं.
वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी के गमले में भूलकर भी शिवलिंग नहीं रखना चाहिए. इससे घर में नकारात्मकता का संचार होता है
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)