घर के इस खास दिशा में रख दें ये 6 चीजें, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दिशा के साथ-साथ घर में रखीं चीजों का भी हमारे जीवन पर प्रभाव पड़ता है.
घर में रखीं कुछ चीजों का सही दिशा में होना बेहद जरूरी होता है. इससे धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा व्यक्ति पर सदैव बनी रहती है.
आइए जानते हैं किन चीजों को किस दिशा में रखना शुभ होता है...
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत शुभ माना गया है. वास्तु के अनुसार तुलसी का पौधा घर की उत्तर दिशा में रखना लाभकारी माना जाता है. इससे जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है.
वास्तु के अनुसार धन के देवता स्वामी कुबेर को घर की उत्तर दिशा में रखना शुभ होता है. इससे आर्थिक समृद्धि बढ़ती है. इसके अलावा अपने घर की तिजोरी को भी इसी दिशा में रखें.
वास्तु के अनुसार घर में नीले रंग का पिरामिड उत्तर दिशा में रखने से कभी भी आर्थिक तंगी नहीं आती है और घर में हमेशा खुशहाली बनी रहती है.
वास्तु के अनुसार देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति हमेशा घर की उत्तर पूर्व दिशा में रखनी चाहिए. इससे कभी भी धन की कमी नहीं होती है.
वास्तु के अनुसार घर की पानी की टंकी में शंख और चांदी का सिक्का रखना बेहद शुभ होता है. इससे मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है.
वास्तु के अनुसार घर की उत्तर दिशा में शीशे के बाउल में चांदी का सिक्का रखना शुभ होता है. इससे घर में खुशहाली आती है.
(Disclaimer: लेख में दी गई जानकारी समान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है, इसकी पुष्टी The Printlines नहीं करता है.)