रामनगरी अयोध्या में करें सोने की विशालकाय रामायण के दर्शन, वजन और कीमत जान हो जाएंगे हैरान

अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर में अब आपको स्वर्ण की अनोखी रामायण के दर्शन होंगे.  

राम मंदिर के गर्भ गृह में रामायण को बाकायदा विधि-विधान से स्थापित किया गया है.

दरअसल, रामायण का हर पन्ना तांबे का बना है. इनपर राम चरित मानस के श्लोक लिखे हैं.

आपको बता दें कि इस रामायण को एमपी कैडर के पूर्व IAS सुब्रमण्यम लक्ष्मीनारायणन व उनकी पत्नी सरस्वती ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेंट किया है.

नवरात्रि के पहले दिन इसकी स्थापना के दौरान पूर्व IAS लक्ष्मी नारायण व उनकी पत्नी मौजूद रहे. 

रामायण को गर्भगृह में रामलला की मूर्ति से सिर्फ 15 फीट की दूरी पर एक पत्थर के आसन पर रखा गया है

दरअसल, इस रामायण का निर्माण चेन्नई के प्रसिद्ध वुममिडी बंगारू ज्वेलर्स ने किया है. शीर्ष पर चांदी से बना राम का पट्टाभिषेक है. 

खास बात ये है कि इस अनोखी रामायण की कीमत लगभग 4 करोड़ रुपये है. ये लगभग 500 पन्नों का ग्रंथ है.

आपको बता दें कि ये रामायण सार्वजनिक तौर पर रखी गई है, ताकि राम भक्तों को दर्शन में कोई दिक्कत न हो.

ऐसे में अब जब आप राम मंदिर में राम लला के दर्शन करने जाएंगे, तो सोने की रामायण का दर्शन भी कर सकते हैं.