ना विधानसभा ना मुख्यमंत्री...क्या है बांग्लादेश में आम चुनाव की प्रक्रिया, कैसे चुने जाते है पीएम?
बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए मतदान जारी है. इसबार बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और जमात-ए-इस्लामी मुख्य पार्टियां हैं.
बीएनपी और जमात पार्टी पहले गठबंधन में चुनाव लड़ती थी, लेकिन अवामी लीग को बैन किए जाने के बाद दोनों अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं
बांग्लादेश में कुल 12,77,11,793 पंजीकृत मतदाता है. इसमें देश के अंदर और बाहर से पोस्टल बैलट के माध्यम से वोट करने के लिए पंजीकृत लोग भी शामिल हैं.
बांग्लादेश में एक 'एकसदनीय' विधायिका है. जैसे भारत में दो विधायिका- लोकसभा और राज्यसभा मिलकर कानून बनाते हैं.
बांग्लादेश में एक ही विधायी सदन है, जिसे जतीया संसद या राष्ट्र का सदन कहा जाता है. इसमें कुल 350 निर्वाचन क्षेत्र हैं. प्रत्येक में एक एकल-सदस्यीय सीट होती है.
फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट (FPTP) चुनाव प्रणाली के माध्यम से 300 सदस्यों का चुनाव होता है, जबकि बाकी 50 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं.
फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट चुनाव प्रणाली एक बहुत ही सरल और दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली मतदान पद्धति है
इसे हिंदी में साधारण बहुमत प्रणाली, सरल बहुमत प्रणाली या बहुलवादी प्रणाली भी कहते हैं, जिसके तहत देश या राज्य को छोटे-छोटे निर्वाचन क्षेत्रों में बांटा जाता है.
हर निर्वाचन क्षेत्र से केवल एक प्रतिनिधि चुना जाता है. मतदाता अपने क्षेत्र के उम्मीदवारों में से केवल एक को वोट देता है.
कुछ देशों में सिंगल ट्रांसफरेबल वोट के जरिए वोटिंग होती है, जिसमें मतदाता को सभी उम्मीदवारों को वरीयता के आधार वोट करना होता है.
लेकिन फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट में सिर्फ एक ही उम्मीदवार को वोट देना होता है.