कौन थीं Khaleda Zia, जानिए क्या था भारत से कनेक्शन
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की चेयरपर्सन बेगम खालिदा जिया का 80 साल की उम्र में निधन हो गया.
बीएनपी की ओर से जारी बयान के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे ढाका के एवरकेयर अस्पताल में खालिदा जिया का निधन हुआ.
ऐसे में आइए जानते हैं कि खालिदा जिया कौन थीं और उनका भारत से क्या कनेक्शन था...
खालिदा जिया का जन्म 1946 में पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुआ था, जो उस समय अविभाजित दिनाजपुर जिले का हिस्सा था.
खालिदा जिया ने बांग्लादेश की राजनीति में एक मजबूत पहचान बनाई और 1991 के बाद वो तीन बार देश की प्रधानमंत्री रहीं.
खालिदा जिया बांग्लादेश की पहली महिला थीं, जिन्हें लोकतांत्रिक तरीके से प्रधानमंत्री चुना गया. उन्होंने बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान से शादी की.
जिनकी 1981 में हत्या कर दी गई थी. जियाउर रहमान के राष्ट्रपति बनने के बाद खालिदा जिया देश की फर्स्ट लेडी बनीं. उनके निधन के बाद ही खालिदा जिया ने सक्रिय राजनीति में कदम रखा.
खालिदा जिया का नाम बांग्लादेश की राजनीति में शेख हसीना के साथ लंबे समय तक चले सत्ता संघर्ष के लिए भी जाना जाता है. उन्होंने दशकों तक देश की राजनीति को प्रभावित किया और महिला नेतृत्व की एक मजबूत मिसाल पेश की.