चांदी का ब्रेसलेट पहनना होता है बेहद शुभ, फायदे जान रह जाएंगे दंग
आजकल ज़्यादातर लोग चांदी का ब्रेसलेट पहन रहे हैं. कई लोग इसे एक फैशन के तौर पर पहनते हैं.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि चांदी के ब्रेसलेट सिर्फ आपकी कलाई की शोभा नहीं, बढ़ाता, बल्कि इसके कई और फायदे होते हैं.
आइए शास्त्रों के अनुसार जानते हैं कि चांदी का ब्रेसलेट पहनने से क्या फायदे मिलते हैं…
चांदी को एक शांत और शीतल धातु माना जाता है. इसे पहनने से मन शांत रहता है, ज्यादा गुस्सा नहीं आता और नींद न आने की समस्या में राहत मिलती है.
शास्त्र के अनुसार चांदी का संबंध चंद्रमा से होता है. ऐसे में इसे पहनने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है, जिससे निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होता है. साथ ही जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.
चांदी में प्राकृतिक जीवाणुरोधी गुण होते हैं. त्वचा के संपर्क में आने पर यह धातु त्वचा को संक्रमण से बचाती है और कई बीमारियों को दूर रखने में मदद करती है.
चांदी की तापीय और विद्युत चालकता अच्छी होती है. ऐसे में यह शरीर में रक्त संचार को सुधारने और शरीर के तापमान को संतुलित रखने में मदद करती है.
कुछ शोध और मान्यताओं के अनुसार, चांदी पहनने से अर्थराइटिस के कारण हाथों और कलाई में होने वाले दर्द और सूजन में कुछ हद तक आराम मिलता है.