न कार, न सोना, कैश सिर्फ 12000, जानें शुभेंदु अधिकारी की नेटवर्थ

आज पश्चिम बंगाल में एक नया इतिहास रचने जा रहा है. आज बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी. 

शुभेंदु अधिकारी आज पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. ऐसे में आइए जानते हैं कि शुभेंदु अधिकारी की टोटल नेटवर्थ कितनी है...

साल 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए दाखिल हलफनामे के मुताबिक, शुभेंदु अधिकारी कुल करीब 85 लाख 87 हजार रुपए के मालिक हैं.

इस संपत्ति को दो हिस्सों में बांटा गया है, चल संपत्ति यानी मूवेबल एसेट्स और अचल संपत्ति यानी इमूवेबल एसेट्स.

शुभेंदु अधिकारी के पास नकद यानी कैश-इन-हैंड के नाम पर सिर्फ 12000 रुपए हैं. उनके नाम पर न कोई अपनी कार है, न कोई प्राइवेट गाड़ी और न ही उनके पास कोई सोना भी नहीं है.

शुभेंदु अधिकारी की चल संपत्ति की कुल वैल्यू करीब 24 लाख 57 हजार रुपए है. उनके पास अलग-अलग 14 बैंक खाते हैं.

जिनमें पीएनबी, एसबीआई, एक्सिस बैंक और कई को-ऑपरेटिव बैंक शामिल हैं. इन खातों में कुल जमा राशि लगभग 7 लाख 34 हजार रुपए है.

उन्होंने नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) में 5 लाख 45 हजार रुपए और किसान विकास पत्र में 2 लाख 60 हजार रुपए का निवेश किया है. 

उनके पास 6 एलआईसी (LIC) पॉलिसी भी हैं, जिनकी कीमत करीब 7 लाख 71 हजार रुपए है. उनकी अचल संपत्ति की कुल कीमत करीब 61 लाख 30 हजार रुपए आंकी गई है. 

नंदीग्राम में उनके पास 9 लाख रुपए की कृषि भूमि है. इसके अलावा पंचदरिया और धर्मदासबर जैसे इलाकों में उनकी गैर-कृषि भूमि है, जिसकी कीमत 27.5 लाख रुपए है.