दिल्ली के इन मार्केट में मिलती हैं सबसे सस्ती ब्राइडल ज्वेलरी, जानिए नाम
बढ़ती महंगाई के दौर में शादी की खरीदारी करना किसी बड़े शॉक से कम नहीं होता है. कपड़े से लेकर ब्राइडल ज्वेलरी तक, हर चीजें काफी महंगी मिलती हैं.
लोग अक्सर चाहते हैं कि उन्हें कम बजट में ही अच्छी चीजें मिल जाएं. ब्राइड अपने लहंगे से लेकर मेकअप की चीजें खरदीने में बजट की टेंशन नहीं लेती.
लेकिन ब्राइडल ज्वेलरी खरीदना थोड़ा महंगा पड़ जाता है और शादी के बाद ब्राइडल ज्वेलरी किसी और फ़ंक्शन में उतना यूज़ नहीं हो पाती.
ऐसे में लोग ब्राइडल ज्वेलरी बेहद ही सस्से दाम में खरीदना चाहते हैं. ऐसे में आज हम आपको दिल्ली की कुछ ऐसी ख़ास मार्केट बताएंगे, जहां से आप ब्राइडल ज्वेलरी कम दाम में ख़रीद सकते हैं.
अगर पारंपरिक ब्राइडल ज्वेलरी खरीदना चाहते हैं, तो इसके लिए चांदनी चौक बेस्ट है. यहां कुंदन, पोल्की और गोल्ड ब्राइडल सेट की सबसे ज्यादा वैरायटी देखने को मिलती है. यहां कई दुकानें थोक में भी ज्वेलरी बेचती हैं. ऐसे में आपको यहां कम दाम में बेस्ट ज्वेलरी मिल जाएगी.
चांदनी चौक के पास मौजूद दरीबा कलां भी ज्वेलरी के लिए बेहद लोकप्रिय जगह है. यहां दुल्हनों के लिए नेकलेस, मांग टीका, चूड़ियां और पारंपरिक डिजाइन वाली कई शानदार ज्वेलरी मिलती है. अगर क्लासिक और टाइमलेस डिजाइन पसंद हैं, तो यह बाजार जरूर घूमना चाहिए.
कम बजट में स्टाइलिश ब्राइडल ज्वेलरी खरीदने के लिए लाजपत नगर और सरोजिनी नगर बेहतरीन विकल्प हैं. लाजपत नगर में कुंदन स्टाइल, मिरर वर्क और इमिटेशन ब्राइडल सेट की अच्छी रेंज मिल जाती है.
वहीं सरोजिनी नगर को दिल्ली का सबसे सस्ता आर्टिफिशियल ज्वेलरी मार्केट माना जाता है, जहां मेहंदी, संगीत और हल्दी जैसे फंक्शन के लिए ट्रेंडी सेट बेहद कम कीमत में खरीदे जा सकते हैं.
अगर आप डिजाइनर लुक चाहते हैं, तो करोल बाग, साउथ एक्सटेंशन और ग्रेटर कैलाश भी शानदार विकल्प हैं.
कुछ यूनिक डिजाइन की तलाश है, तो किनारी बाजार और जनपथ भी अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं.