लाख कोशिशों के बाद भी नहीं बन पा रहीं मां? डाइट में शामिल कर लें ये चीजें
मां बनना हर औरत की जिंदगी का सबसे ख़ास पल होता है. मां बनने का सुख दुनिया के किसी भी सुख से बड़ा होता है.
लेकिन कई औरतों को ये सुख नहीं मिल पाता, लाख कोशिशों के बाद भी वो मां नहीं बन पाती हैं.
हालांकि, अब नई तकनीकी से ये भी समस्या दूर हो रही है. वहीं, एक्सपर्ट्स के मुताबित, खानपान में सही बदलाव करके भी गर्भधारणकिया जा सकता है.
दरअसल, कुछ पौष्टिक आहार गर्भावस्था के लिए शरीर को तैयार करने में मदद करते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि आप अपने खाने में कौन सी चीज शामिल कर सकते हैं…
पालक, मेथी, केल और चोली जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां फर्टिलिटी डाइट का अहम हिस्सा मानी जाती है. इनमें फोलेट भरपूर मात्रा में होता है, जो हेल्दी एग्स के विकास और गर्भधारण के शुरुआती चरण के लिए जरूरी माना जाता है.
ब्राउन राइस, ओट्स, क्विनोआ और मिलेट्स जैसे साबुत अनाज शरीर में ब्लड शुगर को संतुलित रखने में मदद करते हैं. ब्लड शुगर का संतुलन इंसुलिन और प्रजनन हार्मोन पर भी पॉजिटिव असर डालता है.
स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, संतरा, कीवी और अनार जैसे फल विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं. यह एग्स और स्पर्म को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद कर सकते हैं.
सैल्मन और सार्डिन जैसी मछलियां ओमेगा 3 फैटी एसिड का अच्छा सोर्स है. ओमेगा 3 फैटी एसिड शरीर में सूजन कम करने, हार्मोन बनाने की प्रक्रिया को सहयोग देने और प्रजनन अंगों तक बेहतर ब्लड सर्कुलेशन बनाए रखने में मदद करता है.
अखरोट, बादाम, अलसी, कद्दू के बीज और सूरजमुखी के बीज जैसे खाद्य पदार्थ विटामिन ए, जिंक, सेलेनियम और हेल्दी फैट से भरपूर होते हैं. यह पोषक तत्व महिलाओं में एग्स के स्वास्थ्य और पुरुषों में स्पर्म की क्वालिटी बनाए रखने में बड़ी भूमिका निभाते हैं.