गणतंत्र दिवस की देखनी है धूम, तो दिल्ली की इन जगहों का करें दीदार
भारत में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. इस बार हमारा देश 77वां गणतंत्र दिवस मनाएगा.
गणतंत्र दिवस के मौके पर स्कूल-कॉलेज से लेकर ऑफिस तक, हर जगह तिरंगा झंडा फहराया जाता है. साथ ही कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है.
वहीं इस दिन प्राइवेट या सरकारी संस्थान की छुट्टी भी रहती हैं. सिर्फ तिरंगा फहरा कर मिठाईयां वितरण किया जाता है.
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के राजपथ पर खास परेड किया जाता है, जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से दिल्ली आते हैं. इतिहास के नजर से दिल्ली एक महत्वपूर्ण शहर है.
ऐसे में अगर आप भी दिल्ली घूमने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है. दिल्ली में राजपथ के अलावा कई ऐतिहासिक स्थल हैं, जिसका रूख आपके गणतंत्र दिवस को और भी खास बना देगा.
इंडिया गेट सैनिकों को समर्पित है. गणतंत्र दिवस पर इंडिया गेट को दुल्हन की तरह सजा दिया जाता है. यहां आपको एक अनूठे अनुभव की प्राप्ति होगी.
गणतंत्र दिवस के अवसर पर आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ दिल्ली में मौजूद कुतुब मीनार घूमने के लिए जा सकते हैं.
दिल्ली में स्थित जामा मस्जिद घूमने के लिए हर रोज हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं. यहां पर सबसे अधिक विदेशी पर्यटक देखने को मिलते हैं.
रिपब्लिक डे पर दिल्ली में मौजूद लाल किला को दुल्हन की तरह सजा दिया जाता है. इस दिन यहां लोगों की सबसे अधिक भीड़ देखने को मिलती है.