Instagram पर इस वक्त पोस्ट करें अपनी REEL, मिलेंगे सबसे ज्यादा व्यूज

आज के डिजिटल दौर में Instagram सिर्फ फोटो-वीडियो शेयर करने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि ये करोड़ों लोगों के लिए कमाई कर जरिया बन गया है.

हर क्रिएटर्स यही चाहते हैं कि उनकी पोस्ट और रील पर ज्यादा से ज्यादा व्यूज आएं. व्यूज के लिए सभी क्रिएटर्स काफी मेहनत करते हैं.

हालांकि, कई बार अच्छे कंटेंट होने के बाद भी लोगों की रील पर ज्यादा व्यूज नहीं जा पाता है. इसकी कई वजहें हो सकती हैं. जिसमें से एक है टाइमिंग.

दरअसल, सही समय आपके व्यूज और एंगेजमेंट को काफी हद तक प्रभावित करता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इंस्टाग्राम पर कब पोस्ट करना सबसे फायदेमंद है…

इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा एंगेजमेंट वीकडेज यानी सोमवार से शुक्रवार के दौरान सुबह और शाम के वक्त देखने को मिलती है.

वीकडेज पर सुबह 7 से 9 बजे, दोपहर 11 से 1 बजे और शाम 5 से 9 बजे के बीच पोस्ट करना सबसे बेहतर रहता है, क्योंकि इसी दौरान ज्यादातर लोग ऑफिस जाने से पहले, लंच ब्रेक में या शाम को फुर्सत के समय फोन स्क्रॉल करते हैं.

इसके अलावा हफ्ते का दिन भी बहुत मायने रखता है. मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को पोस्ट करने पर सबसे ज्यादा रीच और एंगेजमेंट मिलती है.

वहीं, सोमवार, शुक्रवार और वीकेंड यानी शनिवार-रविवार को एंगेजमेंट कम रहती है, क्योंकि इन दिनों लोगों की सोशल मीडिया एक्टिविटी थोड़ी कम हो जाती है.

कई एक्सपर्ट्स के मुताबिक़ सुबह जल्दी, करीब 5 बजे का समय भी रील्स के लिए काफी असरदार साबित हो रहा है.

क्योंकि इस दौरान एल्गोरिदम कंटेंट को पहले इंडेक्स कर लेता है, जिससे बाद में सुबह के समय ज्यादा लोगों तक पोस्ट पहुंच जाती है.

वहीं, सुबह 8 से दोपहर 12 बजे यानी ऑफिस आने-जाने के समय और शाम 6 से 9 बजे का विंडो भी रील्स के लिए अच्छा माना जाता है.