भानु सप्तमी पर करें इन मंत्रों का जाप, सदैव बनी रहेगी सूर्य देव की कृपा
हिंदू धर्म में सूर्य को देवता माना गया है. सूर्य देव को सफलता, सेहत, आत्मविश्वास का कारक ग्रह माना गया है.
ऐसी मान्यता है कि जिसकी कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है, उन्हें जीवन में कभी किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है.
वैसे तो सूर्य देव को नियमित अर्घ्य देना चाहिए. लेकिन भानु सप्तमी पर सूर्य देव की पूजा का अपना अलग ही महत्व है.
ऐसी मान्यता है कि इस दिन सूर्य देव की पूजा उपासना करने से हमारे कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है और हमारे मान-सम्मान के साथ धन-दौलत में तरक्की होती है.
शास्त्रों के अनुसार, भानु सप्तमी के दिन सूर्य देव के कुछ मंत्रों का जाप करने से उनकी विशेष कृपा बरसती है. आइए जानते हैं...