इजराइल में 2000 साल बाद लाल बछिया का जन्म, दुनिया के अंत का है संकेत!

इस रहस्यमयी दुनिया के अंत को लेकर कई तरह की भविष्यवाणियां की गई हैं. जिसमें से कई गलत साबित हुईं. 

वहीं, अब इजराइल में एक रहस्यमय लाल बछिया के जन्म ने फिर से दुनिया के अंत के संकेतों को लेकर लोगों के बीच बहस छेड़ दी है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक,  इजराइल में 2000 सालों में पहली बार किसी लाल बछिया का जन्म हुआ है. जिसके बाद लोगों में दहशत पैदा हो गई है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईसाई और यहूदी दोनों धर्मग्रंथों में लाल बछिया के जन्म को आने वाले विनाश का संकेत माना गया है.

यरूशलेम स्थित टेंपल इंस्टीट्यूट ने बताया कि, वे बछिया का गहन अध्ययन कर रहे हैं. टेंपल इंस्टीट्यूट ने यूट्यूब पर इसके जन्म के बारे में जानकारी दी है और बताया कि, बछिया का जांच चल रहा है.

वहीं, प्रतिद्वंद्वी देशों के बीच संभावित संघर्ष को लेकर जनता में चिंताएं बढ़ रही हैं, जिसके बारे में कुछ लोगों का मानना है कि, ये दुनिया के अंत का कारण भी बन सकता है. 

जांच के बाद विशेषज्ञ यह तय करेंगे कि, बछिया पूरी तरह लाल है या नहीं. आम लोगों के बीच एक भविष्यवाणी चर्चा का विषय बन गई है, जिसमें पहली लाल बछिया के जन्म से वैश्विक विनाश की शुरुआत होगी.

ईसाई धर्म और यहूदी धर्म दोनों में ही लाल बछिया का दुनिया के अंत से जुड़ी भविष्यवाणियों का खास महत्व है. 

बाइबल के मुताबिक, पूरी तरह से लाल बछिया का जन्म यहूदी मसीहा के आगमन का संकेत भी हो सकता है.