शाहरुख खान से सलमान खान तक, ये 8 सुपरस्टार 11 फिल्मों से 2026 को बनाएंगे शानदार
2026 बॉलीवुड और पैन‑इंडिया सिनेमा के लिए बेहद रोमांचक साल बनने जा रहा है.
इस साल शाहरुख खान से लेकर सलमान खान, अक्षय कुमार, रणबीर कपूर और प्रभास जैसे सुपरस्टार्स बड़े पर्दे पर धमाका करेंगे.
इस साल कई हाई‑बजट और मल्टी‑स्टारर फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिनमें एक्शन, थ्रिलर, कॉमेडी और पैन‑इंडिया हॉरर‑कॉमेडी सब शामिल हैं.
इस साल सुपरस्टार्स का जादू, मल्टी‑स्टार कास्ट और हाई‑एंड प्रोडक्शन 2026 को सिनेमा का यादगार साल बनाने जा रहे हैं.
बड़े सितारों की साल 2026 में रिलीज हो रहीं बिग बजट फिल्मों की लिस्ट हम आपके लिए लाए हैं.
शाहरुख खान फिल्म 'किंग' का लक्ष्य 2026 में थिएटर्स में रिलीज करने का है इसे 2 अक्टूबर के आसपास रिलीज करने का टार्गेट रखा गया है.
वहीं, सलमान खान फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
इसके अलावा अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म हैवान और वेलकम टू द जंगल रिलीज़ के लिए तैयार की जा रही है
जबकि रणबीर कपूर की रामायण और लव एंड वॉर भी रिलीज होने के लिए तैयार है.
वहीं, रणवीर सिंह की धुरंधर 2, सनी देओल की बॉर्डर, प्रभास की स्पिरिट और राजा साब जबकि यश की टॉक्सिक सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है.