शादी के लिए दुल्हन भूलकर भी न लें किराए का लहंगा, कथावाचक ने दी चेतावनी
बढ़ती महंगाई के दौर में लोग आजकल कम खर्चे करते हैं. यहां तक की अपनी शादी में भी दुल्हन किराए पर लहंगा लेती हैं.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि किराए का लहंगा दांपत्य जीवन की नई शुरुआत पर बुरा असर डाल सकता है.
दरअसल, कथावाचक शिवम साधक के अनुसार, कथावाचक शिवम साधक किराए का लहंगा दांपत्य जीवन के लिए अशुभ है.
कथावाचक शिवम साधक ने कहा कि हिंदू धर्म में शादी के कपड़ों को बेहद पवित्र माना जाता है.
यह परिधान केवल पहनावे का हिस्सा ही नहीं, बल्कि एक तरह की आध्यात्मिक आवरण का भी काम करती है.
शादी में दुल्हन द्वारा पहना गया लहंगा उसके दांपत्य जीवन की शुरुआत का प्रतीक है. ऐसे में ये कपड़ा उसका खुद का होना चाहिए, नया और पूरी तरह से उसकी ऊर्जा से जुड़ा है.
मान्यताओं के मुताबिक, जिस कपड़े को किराए पर लेकर शादी में पहना जाता है, उसपर उनकी भावनाएं और परिस्थितियों का प्रभाव पड़ता है.
शादी जैसे महत्वपूर्ण और अत्यंत पवित्र संस्कार में इस तरह के कपड़ो को पहनकर भाग लेना उचित नहीं है.
दुल्हन के लिए नया लहंगा सौभाग्य, समृद्धि और दांपत्य जीवन की शुभ शुरुआत का प्रतीक माना गया है.
विवाह का लहंगा हर दुल्हन के लिए उनकी जीवनभर की यादों से जुड़ा होता है. अपना लहंगा पहनने का सुख और उससे जुड़ी यादें किराए पर लिए गए वस्त्रों से नहीं मिल सकती.