निर्जला एकादशी पर करें इन मंत्रों का जाप, सभी कष्टों का होगा नाश

सनातन धर्म में ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को निर्जला एकादशी मनाई जाती है. ये दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है.

निर्जला एकादशी के दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है. इसके साथ ही उनके नाम से एकादशी का व्रत रखा जाता है.

इस साल 25 जून को निर्जला एकादशी है. मान्यताओं के अनुसार इस व्रत के पुण्य-प्रताप से साधक के सकल मनोरथ सिद्ध हो जाते हैं.

इसके साथ ही जन्म जन्मांतर में किए गए सभी पाप नष्ट हो जाते हैं. शास्त्रों के अनुसार, इस दिन कुछ ख़ास मंत्रों का जाप करने से जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है. आइए जानते हैं…

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय

ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्

कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने। प्रणत क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः॥

श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ या 'हरे कृष्ण महामंत्र' का जाप करना भी अत्यंत लाभकारी होता है.