रंग पंचमी पर करें इन मंत्रों का जाप, श्री कृष्ण की बरसेगी विशेष कृपा
होली के पांचवे दिन रंग पंचमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है.
मान्यताओं के अनुसार इस दिन स्वर्गलोक के देवी-देवता पृथ्वी पर आते हैं.
इस दिन देवी-देवता अपने भक्तों के साथ रंगोत्सव मनाते हैं. इसलिए इसे देव पंचमी भी कहा जाता है.
इस दिन वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा कई गुना बढ़ जाती है और नकारात्मक शक्तियां नष्ट हो जाती हैं.
शास्त्रों के अनुसार, इस दिन कुछ मंत्रों का जाप करने से भगवान कृष्ण की विशेष कृपा बरसती है. आइए जानते हैं...
ॐ क्लीं कृष्णाय नमः
ॐ श्री कृष्णाय नमः
इन मंत्रों के जाप से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है.