संकष्टी चतुर्थी पर करें इन मंत्रों का जाप, जीवन की सभी बाधाएं होंगी दूर
सनातन धर्म में फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी का पर्व श्रद्धा-भक्ति से मनाया जाता है.
यह व्रत विघ्नहर्ता और सुख-समृद्धि के दाता गौरी- पुत्र भगवान गणेश को समर्पित है.
मान्यता है कि इस दिन गणेश जी की पूजा और उपवास करने से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है.
इस साल संकष्टी चतुर्थी 5 फरवरी को मनाई जा रही है. शास्त्रों के अनुसार, इस दिन कुछ मंत्रों का जाप करने से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं. आइए जानते हैं...
श्री गणेशाय नमः
ऊँ विघ्नेश्वराय नमः
वक्र तुंड महाकाय, सूर्य कोटि समप्रभ:. निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्व कार्येषु सर्वदा॥