अजा एकादशी पर करें इन मंत्रों का जाप, सुख-समृद्धि की होगी प्राप्ति

हिंदू धर्म में भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा आराधना के लिए एकादशी व्रत का विशेष महत्व है. एकादशी तिथि हर माह में दो बार आती है.

हर माह की पड़ने वाली एकादशी को अलग-अलग नाम से जानते हैं. वर्तमान में भाद्रपद माह का कृष्ण पक्ष चल रहा है.

भाद्रपद कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को अजा एकादशी के नाम से जानते हैं.

इस साल 7 सितंबर को अजा एकादशी का व्रत रखा जाएगा. शास्त्रों के अनुसार, इस जो लोग इस दिन व्रत नहीं रख नहीं पा रहे, वो कुछ मंत्रों का जाप कर सकते हैं.

मान्यता है कि इन मंत्रों का जाप करने से व्रत रखने जितना फल मिलता है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है. आइए जानते हैं…

'ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णुः प्रचोदयात॥' का जाप करने से जीवन की सभी परेशानियां दूर होती हैं.

एकादशी के दिन 'ॐ विष्णवे नमः' का जप करने से जीवन में बेहद शुभ परिणाम आपको मिल सकते हैं. इस मंत्र का आप 1008 या 108 बार जप कर सकते हैं.

'शान्ताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशंविश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्णं शुभाङ्गम्। लक्ष्मीकान्तं कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यंवन्दे विष्णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्।' अत्यंत चमत्कारी माना जाता है. इ, मंत्र का जाप करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं.

Aja Ekadashi 2026