सीता नवमी पर कर लें इस 1 मंत्र का जाप, बदल जाएगी आपकी जिंदगी
सीता नवमी हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता सीता का जन्म वैशाख शुक्ल नवमी, मंगलवार, पुष्य नक्षत्र कालीन तथा मध्याहन के समय हुआ था.
ये दिन माता सीता को समर्पित है.
बता दें कि इस साल सीता नवमी 25 अप्रैल को मनाई जा रही है.
इस दिन श्री राम और माता सीता का पूरे विधि-विधान से पूजन किया जाता है.
शास्त्रों के अनुसार, इस दिन एक मंत्र का जाप करने से व्यक्ति से जीवन की सभी समस्याएं दूर होती हैं और इससे आपके सारे मनोरथ सिद्ध होते हैं.
श्री सीतायै नमः।
श्री रामाय नमः।
इस मंत्र का जप करने के बाद माता सीता और श्री राम, दोनों को पुष्पांजलि चढ़ाकर उनका आशीर्वाद लें.