आकर्षक, भाग्य के धनी, ऐसा होता है नवरात्रि में जन्मे बच्चों का स्वभाव

इस साल 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है. हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्‍व होता है. 

नवरात्रि के नौ दिन मां दूर्गा के नौ स्‍वरूपों की पूजा की जाती है. नवरात्रि की अवधि ऐसा समय होता है जब लोग सात्विकता से जीवन व्‍यतीत करते हैं.

ज्‍योतिष शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि में जन्म लेने वाले लोग भी खास स्‍वभाव के होते हैं. 

आज के लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि, जिन बच्‍चों का जन्म नवरात्रि के दौरान होता है उनमें क्‍या खूबियां होती हैं, उनका स्‍वभाव कैसा होता है...

मान्‍यता है कि नवरात्रि में जन्म लेने वाले लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं. इनपर हमेशा माता रानी की कृपा बनी रहती है. ये लोग सकारात्‍मक स्‍वभाव के होते हैं.

इसके साथ ही ये लोग हंसमुख स्‍वभाव के भी होते हैं. सामाजिक स्तर पर अपनी बातों से ये लोगों को आकर्षित करते हैं.

हालांकि ऐसे लोगों में विरक्ति का भाव भी देखने को मिलता है, कई बार ये दुनिया से अलग एकांत में रहना पसंद करते हैं. 

ये लोग बहुत अधिक लोगों से घनिष्‍ठता नहीं बनाते लेकिन जिनके ये करीब होते हैं उनके लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं.

जिनका जन्म नवरात्रि में होता है उनकी बुद्धि तेज होती है. ऐसे लोग किसी भी चीज को बहुत जल्द सीखते हैं. अपने बौद्धिक कौशल के वजह से किसी भी परिस्‍थिति में विचलित नहीं होते हैं. 

ज्‍योतिष के अनुसार, नवरात्रि में जन्में लोग भाग्य के भी धनी होते हैं. हालांकि इसका ये मतलब कतई नहीं कि इनको मेहनत नहीं करनी पड़ती.