सर्दियों में दही का सेवन फायदेमंद या नुकसानदेह, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
सर्दियों के दिनों में खाने के लिए कई तरह के ऑप्शन मौजूद होते हैं. हालांकि कई ऐसी भी चीजें हैं, जिसे खाने से परहेज करना होता है.
ऐसी ही चीजों में दही भी शामिल है. दरअसल दही की तासीर ठंडी होती है, जिससे लोगों का मानना है कि इसके सेवन से शरीर को कई तरह से परेशानी हो सकती है.
हालांकि ऐसा नहीं है, सर्दियों में दही खाने से सेहत को कई फायदे पहुंचते हैं. ठंड में दही खाने से इम्युनिटी बूस्ट होती है.
बता दें कि दही में कैल्शियम और फॉस्फोरस की अच्छी मात्रा पाई जाती है. इससे हड्डियों और दांतों को मजबूती मिलती है.
रोजाना दही खाने से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है. साथ ही पाचन तंत्र भी बेहतर होता है.
रोजाना दही खाने से छोटी-छोटी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है. यह शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है और रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है.
दही में मौजूद अच्छे फैट्स और प्रोबायोटिक्स कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करते हैं. जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी समस्याओं का खतरा कम होता है.
दही में प्रोटीन और कम कैलोरी होती है, जिससे यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है. जो वजन घटाने में मदद करता है.
दही में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया मेंटल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं. ये तनाव और अवसाद को कम करने में सहायक हो सकते हैं.
दरअसल दही खाने से हमारे दिमाग को आराम मिलता है और वो सही से काम कर पाता है.