बेचने जा रहे हैं अपना पुराना फोन? तो जरूर डिलीट कर दें ये चीजें, वरना...
मार्केट में नया फोन आते ही लोग तुरंत उसे खरीद लेते हैं और अपना पुराना फोन बेच देते हैं या एक्सचेंज कर देते हैं.
हालांकि, ज्यादातर लोग फोन का पूरा डाटा बिना डिलीट किए ही उसे बेच देते हैं. जो उनके लिए परेशानी खड़ा कर सकता है.
हमारे फोन में हमारी निजी तस्वीरें, वीडियो, मैसेज, डॉक्यूमेंट्स और बैंक ऐप्स जैसी कई अहम जानकारी होती हैं.
ऐसे में इन चीजों को बिना सही तरीके से डिलीट किए अगर फोन बेच दिया जाए, तो साइबर फ्रॉड का खतरा बढ़ सकता है.
साइबर एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि फोन बेचने से पहले हर डेटा को अच्छे से डिलीट कर देना चाहिए ताकि कोई भी आपकी निजी जानकारी का गलत इस्तेमाल न कर सके.
फोन बेचने से पहले अपने सभी अकाउंट्स को लॉग आउट कर दें. इसमें Google अकाउंट, Gmail, Facebook, Instagram और अन्य सोशल मीडिया ऐप्स होते हैं.
अगर ये अकाउंट फोन में रह जाते हैं, तो नया यूजर आपकी ईमेल, फोटो और सेव की गई जानकारी तक पहुंच सकता है.
बैंकिंग ऐप्स और UPI ऐप्स को भी लॉग आउट और डिलीट कर दें. कई बार लोग सिर्फ ऐप डिलीट कर देते हैं, लेकिन अकाउंट लॉग आउट करना भूल जाते हैं.
फोन का डेटा पूरी तरह हटाने के लिए “Factory Reset” करना सबसे जरूरी कदम होता है. इससे फोन का सारा डेटा, सेटिंग और फाइलें हट जाती हैं और फोन बिल्कुल नए जैसा हो जाता है.
फोन में लगा SD कार्ड और सिम कार्ड निकालना भी जरूरी होता है. SD कार्ड में अक्सर फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट सेव रहते हैं, जिन्हें भूलकर भी फोन के साथ नहीं देना चाहिए.
कई बार लोग अपने पुराने WhatsApp चैट्स और बैकअप को भी छोड़ देते हैं, जो बाद में गलत हाथों में जा सकता है. इसलिए WhatsApp और अन्य मैसेजिंग ऐप्स का बैकअप पहले सुरक्षित जगह सेव कर लें.