फोन पर Hello बोलते ही हो जाएंगे स्कैम के शिकार, ऐसे रहें सावधान

दुनियाभर में फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ते जा रहे. स्कैमर्स आए दिन लोगों को अलग-अलग तरीके से अपना शिकार बना रहे हैं.

वहीं, अब स्कैमर्स ने एक नया तरीका निकाला है, जिसमें वो लोगों को कॉल करके ये पता लगता हैं कि उसका नंबर एक्टिव है या नहीं.

अपराधी व्यक्ति के नंबर पर कॉल करते हैं फिर सामने वाले का जवाब मिलते ही फ़ोन काट देते हैं.

अगर व्यक्ति उसके फ़ोन का जवाब दे देता है, तो स्कैमर्स उस व्यक्ति का नंबर अपनी स्कैम लिस्ट में जोड़ लेते हैं.

ताकि आगे कोई स्कैम करना हो तो वह उनके साथ कर सकें. ऐसे में आइए जानते हैं कि आप इससे बचने के लिए क्या कर सकते हैं…

स्कैमर एक साथ अधिक लोगों को कॉल करते है, क्योंकि वह कॉल करने के लिए ऑटोमैटिक सिस्टम का इस्तेमाल करते है.

जिसके द्वारा वह हजारों लोगों को एक साथ कॉल कर सकते हैं. उसके बाद जब सामने वाला कॉल उठा लेता है फिर उसकी कॉल काट दी जाती है.

ये करके स्कैमर्स को ये पता चल जाता है की आपका नंबर एक्टिव है. बाद में आपका नंबर उनकी स्कैम लिस्ट में शामिल हो जाता है.

अगर आपके फ़ोन पर किसी अनजान व्यक्ति की साइलेंट कॉल आती है तो उसे तुरंत काट दें, उस कॉल का जवाब न दें.

अनजान और बार-बार आने वाली अनजान नंबर की कॉल को ब्लॉक कर दें. अगर आपके पास सेम नंबर से कॉल आती है तो तुरंत एक्शन लें. उस नंबर को NCRP पोर्टल में 'Check & Report' पर जाकर रिपोर्ट कर दें.