शनिवार को भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, वरना घर में दरिद्रता का होगा वास
शास्त्र में शनिवार का दिन न्याय और कर्म प्रधान देवता शनि देव को समर्पित है. माना जाता है कि जिन लोगों पर शनि देव की कृपा होती है, उसे राससुख की प्राप्ति होती है.
शास्त्रों के अनुसार, शनिवार के दिन कुछ चीजों को खरीदने की सख्त मनाही होती है. आइए जानते हैं…
शनिवार के दिन लोहा या स्टील से जुड़ी कुछ भी चीजों को नहीं खरीदना चाहिए. लोहा शनि से जुड़ी वस्तु मानी जाती है. शनिवार के दिन इसे खरीदने से परिवार में दुर्भाग्य आता है.
शनिवार के दिन सरसों का तेल खरीदने से बचना चाहिए, क्योंकि माना जाता है कि, शनिवार के दिन तेल खरीदने से बीमारियां आमंत्रित होती है.
शनिवार के दिन न तो किसी से नमक उधार लेना चाहिए और न ही खरीदना चाहिए. ऐसा करने से घर में कर्ज बढ़ता है.
शनिवार के दिन झाड़ू खरीदने से घर में दरिद्रता का वास होता है. हालांकि इसे लेकर दो तरह की राय हैं, कुछ लोगों को शनिवार के दिन झाड़ू खरीदना शुभ कार्य लगता है, लेकिन कुछ लोग इसे अशुभ मानते हैं.
स्याही, पेन, कॉपी, कागज, कलम और दवात क संबंध विद्या से होता है और विद्या का ग्रह बृहस्पति ग्रह को माना जाता है, इसलिए पढ़ाई से जुड़ी चीजों को शनिवार के दिन खरीदने से व्यक्ति अपयश का भागीदारी बनता है.
शनिवार के दिन ईंधन से जुड़ी वस्तुएं जैसे केरोसिन, पेट्रोल और माचिस खरीदने से बचना चाहिए. इस दिन खरीदा गया ईंधन परिवार को कष्ट पहुंचाने का कार्य करता है.
शनिवार के दिन काले रंग के जूते, कपड़े और काली छतरी खरीदने से बचना चाहिए. मान्यता है कि शनिवार को खरीदी गई वस्तु का इस्तेमाल करने से व्यक्ति को असफलता का सामना करना पड़ सकता है.