होलिका दहन पर भूलकर भी न करें ये पांच काम, वरना तबाह हो जाएंगी खुशियां

होली का त्योहार रंगों, उमंग और नई ऊर्जा का पर्व है. इसे बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है.

होली से एक दिन पहले यानी फाल्गुन माह की पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है. 

पंचांग के अनुसार, आज 02 मार्च तो फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि है. ऐसे में आज होलिका दहन किया जाएगा और 04 मार्च को होली मनाई जाएगी. 

ऐसे में आइए ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के अनुसार जानते हैं कि होलिका दहन के दिन किन गलतियों को करने से बचना चाहिए…

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के पास सिर्फ एक पुत्र है, उन्हें होलिका दहन की अग्नि को प्रज्जवलित करने से बचना चाहिए. जिनके पास एक बेटा और एक बेटी है, वो ऐसा कर सकते हैं.

होलिका दहन के दिन अग्नि में आम, बरगद, पीपल इत्यादि की टहनियों को भूलकर भी नहीं डालना चाहिए.

होलिका दहन के दिन सफेद चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए. नकारात्मक शक्तियां होलिका दहन के दिन सफेद चीजों की ओर जल्दी आकर्षित हो जाती हैं. ऐसे में इस दिन दही, दूध, खीर इत्यादि का सेवन करने से बचना चाहिए.

होलिका दहन के दिन गलती से भी माता-पिता का अपमान नहीं करना चाहिए. ऐसा करने पितृ दोष लगता है और अशुभ परिणाम मिलते हैं. 

होलिका दहन के दिन रुपया-पैसा उधार नहीं लेना चाहिए. कहा जाता है कि इस दिन रुपये-पैसों के लेनदने से कंगाली आती है. साथ ही घर में सुख और संपन्नता का अभाव होने लगता है.