पापमोचनी एकादशी पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना पाप के बनेंगे भागी
हिन्दू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है. चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की पापमोचनी एकादशी बेहद फलदायी मानी जाती है.
मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने से जाने-अनजाने में हुए सभी पाप नष्ट हो जाते हैं.
शास्त्रों के अनुसार, एकादशी के दिन कुछ चीजों को करने की सख्त मनाही होती है.
अगर कोई व्यक्ति एकादशी के दिन कुछ नियमों का पालन नहीं करता है, तो वो पाप का भागी बनता है. आइए जानते हैं...
एकादशी के दिन तुलसी माता भी भगवान विष्णु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. ऐसे में इस दिन तुलसी में जल अर्पित करने से बचें.
एकादशी के दिन घर में लहसुन-प्याज का प्रयोग न करें और न ही किसी की बुराई करें.
अगर आप कर्ज से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इस दिन किसी जरूरतमंद को पीले फल या अनाज का दान करें.
एकादशी के दिन सभी तरह के तामसिक चीजों से दूर रहें. साथ ही इस दिन किसी का अनादर न करें.