लैपटॉप चलाते समय भूलकर भी न करें ये गलती, वरना हो जाएगा बड़ा हादसा
कॉलेज हो या ऑफिस हर जगह Laptop का इस्तेमाल होता है. Laptop से हम अपना कोई भी प्रोजेक्ट या काम बड़ी ही आसानी से कर लेते हैं.
लेकिन Laptop का इस्तेमाल अगर सही तरीके से न किया जाए, तो ये एक बड़े हादसे का कारण बन सकता है.
आइए जानते हैं कि लैपटॉप चलाते समय कौन सी गलती भूलकर भी नहीं करनी चाहिए...
दरअसल, ज्यादातर लोग Laptop को बिस्तर पर लेटकर चलाते हैं. मुलायम सतह पर लैपटॉप इस्तेमाल करने से डिवाइस तुरंत गर्म हो जाती है.
लैपटॉप के नीचे और किनारों पर बने वेंट्स अंदर की गर्म हवा को बाहर निकालते हैं. ऐसे में जब कोई इसे बेड पर रखकर इस्तेमाल करता है, तो वेंट्स ढक जाते हैं.
जिसके कारण मशीन के अंदर की गर्मी बाहर नहीं निकल पाती और तापमान तेजी से बढ़ने लगता है. ऐसे में डिवाइस के अंदर मौजूद जरूरी हिस्सों पर इसक बुरा असर पड़ता है.
लैपटॉप जब ज्यादा गर्म होता है, तो उसकी स्पीड प्रभावित होती है. सिस्टम धीमें काम करने लगता है और हैंग होने की समस्या भी आने लगती है.
अगल लगातार कोई ऐसे ही काम करता है, तो लैपटॉप के मदरबोर्ड और अन्य अहम पार्ट्स खराब होने लगते हैं.
लैपटॉप की बैटरी ज्यादा गर्मी को सहन नहीं कर पाती. अधिक तापमान की वजह से बैटरी फूल सकती है. गंभीर स्थिति में फटने का खतरा भी रहता है.
ऐसे में हमेशा लैपटॉप को किसी सख्त और समतल जगह पर रखना चाहिए जैसे टेबल या लैपटॉप स्टैंड.