आज से शुरू हो रहा भाद्रपद का महीना, भूलकर भी ना करें ये गलती
हिंदू धर्म में भाद्रपद के महीने का विशेष महत्व है, क्योंकि इसी महीने भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था. आम बोलचाल की भाषा में इसे भादो भी कहा जाता है.
भाद्रपद महीने की शुरुआत आज 29 अगस्त से हो रही है. इस महीने में भगावन श्रीकृष्ण, भगवान विष्णु, भगवान गणेश, भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा अवश्य करनी चाहिए.
शास्त्रों के अनुसार, भाद्रपद महीने कुछ काम करने की सख्त मनाही होती है. आइए जानते हैं…
भाद्रपद माह में अगर आपको कोई चावल, या नारियल का तेल दान में देता है, तो उसका उपयोग भूलकर भी ना करें.
क्योंकि दान में मिली इन वस्तुओं का उपयोग इंसान को दरिद्र बना देता है. साथ ही इंसान को मुसीबत में डाल देता है.
भाद्रपद माह में दही-चावल, मूली, बैगन, शहद, तामसिक वस्तुओं जैसे मांस, मछली, लहसुन, प्याज, शराब आदि का सेवन वर्जित है. यदि आप इसका सेवन करते हैं तो आपकी सेहत प्रभावित होगी.
भाद्रपद महीने में शादीशुदा लोगों को सहवास यानी काम-वासना से दूर रहना चाहिए.
भाद्रपद माह में रविवार के दिन नाखुन, दाढ़ी-बाल न काटें और ना तो इस दिन नमक का सेवन करें.