आज से हो रही पंचक की शुरुआत, अगले 5 दिन भूलकर भी न करें ये काम
हिंदू धर्म में हर शुभ कार्य के लिए मुहूर्त निकाले जाते हैं. ताकि उस शुभ कार्य का अच्छा फल मिले.
पंचक काल, भद्रा काल आदि में शुभ कार्य करना वर्जित होता है. इस समय में किए गए काम अशुभ फल देते हैं.
पंचक 5 दिनों का समय होता है, जो हर महीने आता है और इस समय में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है.
आज 16 मार्च 2026 सोमवार को शाम 6.14 से पंचक शुरू होगा और अगले 5 दिन बाद 21 मार्च 2026 शनिवार को सुबह 2.27 तक रहेगा.
ऐसे में इस दौरान कुछ शुभ कार्यों को करने की मनाही होती है. आइए जानते हैं कि पंचक में क्या नहीं करना चाहिए...
पंचक के दौरान हवन, नए कार्य की शुरुआत, शादी के लिए लड़का-लड़की नहीं देखना चाहिए.
पंचक के दौरान घर की छत बनाना या लकड़ी जमा नहीं करना चाहिए.
पंचक के दौरान दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए. पंचक के दौरान चारपाई नहीं बनवाना चाहिए.
पंचक के दौरान यदि कियी का अंतिम संस्कार हो तो विशेष पंचक शांति कराई जाती है.