आषाढ़ पूर्णिमा पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना हो जाएंगे कंगाल
हिंदू धर्म में हर माह में पड़ने वाली पूर्णिमा का ख़ास महत्व है. वहीं, आषाढ़ महीने की पूर्णिमा भी धार्मिक दृष्टि से बेहद ख़ास होती है.
मान्यताओं के अनुसार, आषाढ़ पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान, ध्यान और दान करने से व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति मिलती है और पुण्य की प्राप्ति होती है.
इस साल आषाढ़ पूर्णिमा का पर्व 29 जुलाई 2026 को मनाया जाएगा. शास्त्रों के अनुसार, आषाढ़ पूर्णिमा के दिन कुछ कार्यों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए. आइए जानते हैं…
यदि आप भी इस साल आषाढ़ पूर्णिमा का व्रत रखने जा रहे हैं तो पहले कुछ नियमों का जान लें जिनका पालन करना जरूरी होता है.
पूर्णिमा के दिन किसी गरीब, जरूरतमंद, बुजुर्ग या साधु-संत का भूलकर भी अपमान नहीं करना चाहिए. वरना व्यक्ति पाप का भागी बनता है.
पूर्णिमा के दिन घर में बेवजह का विवाद या लड़ाई-झगड़ा करने से बचना चाहिए. मान्यताओं के अनुसार, पूजा-पाठ के दिन घर में शांति और सकारात्मक माहौल बनाए रखना चाहिए.
पूर्णिमा के दिन शराब, मांसाहार और नशीली चीजों से दूर रहना चाहिए है. इस दिन सात्विक भोजन करने और मन को शांत रखने पर ध्यान देना बेहतर माना जाता है.
पूर्णिमा के दिन वाणी पर संयम रखना चाहिए. किसी के लिए गलत बोलने या जानबूझकर किसी का दिल दुखाने से बचें.
इस दिन साफ-सफाई का ख़ास ध्यान रखें और पूजा पूरे श्रद्धाभाव से करें. पूजा को केवल दिखावे के लिए करने से बचना चाहिए.