बसंत पंचमी पर भूलकर भी न करें ये काम, रुष्ट हो जाएंगी मां सरस्वती

माघ महीने के शुक्‍ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी मनाई जाती है. यह दिन मां सरस्‍वती को समर्पित है. 

इस साल बसंत पंचमी आज 23 जनवरी को मनाई जा रही है. इस दिन विद्या, कला और संगीत की देवी मां सरस्‍वती की पूजा अर्चना की जाती है.

शास्त्रों के अनुसार सरस्‍वती पूजा यानी बसंत पंचमी के दिन कुछ काम करने की सख्त मनाई होती है. आइए जानते हैं...

सरस्‍वती पूजा के दिन काला वस्‍त्र नहीं पहनना चाहिए. हंसवाहिनी मां सरस्वती को पीला रंग प्रिय है, इसलिए इस दिन विद्या की देवी को पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें और स्‍वयं भी पीला वस्त्र ही पहनें.

इस दिन से बसंत ऋतु की शुरू हो जाती है. ऐसे में पेड़ पौधों को भूलकर भी नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए. इससे जीवन पर निगेटीव असर देखने को मिलता है.

बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती का आशीर्वाद पाने के लिए कलम, दवात की पूजा करनी चाहिए. इस दिन पुस्तकों को भूलकर भी हानि न पहुंचाएं. इससे आपके करियर पर बुरा असर पड़ सकता है.

कहा जाता है कि प्रतिदिन एक समय ऐसा होता है, जब देवी सरस्वती मनुष्य की जिव्हा पर वास करती है. इस समय कहे गए शब्द सच हो जाते हैं.

इसलिए बसंत पंचमी के दिन अपनी वाणी का संयम रखें. भूलकर भी किसी को अपशब्द न कहें.

बसंत पंचमी पर गलती से भी तामसिक भोजन का सेवन या मदिरा पान न करें. इससे पूजा का फल नहीं मिलेगा; इस दिन सात्विक रह कर देवी सरस्वती की उपासना करें.