पुरुषोत्तम मास की कालाष्टमी पर न करें ये काम, वरना कालभैरव देंगे दंड
सनातन धर्म में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी मनाई जाती है. ये दिन काल भैरव को समर्पित है.
माना जाता है कि इस दिन काल भैरव की विधिवत पूजा करने से जीवन की नकारात्मता दूर होती है.
8 जून सोमवार को कालाष्टमी मनाई जाएगी. शास्त्रों के अनुसार, कालाष्टमी के दिन कुछ काम भूलकर भी नहीं करने चाहिए, वरना कालभैरव दंड देते हैं.
कालाष्टमी के दिन कुत्ते को जूता-चप्पल नहीं दिखाना चाहिए. ना ही उसे किसी प्रकार का चोट पहुंचाना चाहिए. सनातन धर्म में कुत्ता को काल भैरव का प्रतीक माना गया है.
कालाष्टमी के दिन कुत्ते को जूठा भोजन ना खिलाएं. ऐसा करने से कालभैरव के अपमान का दोष लगता है. इस दिन काले कुत्ते को मुलायम रोटी, गुड़ या मीठे बिस्कुट खिलाएं.
कालाष्टमी के दिन अगर व्रत रखते हैं, तो नमक का सेवन ना करें. ऐसा करने से व्रत भंग का दोष लगता है, जिसका परिणाम दुखद माना गया है.
कालाष्टमी के दिन व्रत न रखने वालों को भी नॉनवेज और शराब का सेवन नहीं करना चाहिए. अगर कोई जानबूझकर ऐसा करता है तो परिणाम नुकसानदेह होता है.
कालाष्टमी से दिन किसी प्रकार के अनैतिक कार्य से दूर रहना चाहिए. इस दिन गलत काम करने पर काल भैरव कठोर दंड देते हैं.