सोमवती अमावस्या पर भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, घेर लेगी दरिद्रता

सनातन धर्म में अमावस्या तिथी का विशेष महत्व है. ये दिन पितरों के तर्पण, स्नान-दान और शिव पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. 

इस साल ज्येष्ठ अमावस्या (सोमवती अमावस्या) 15 जून 2026, सोमवार को मनाई जाएगी.

शास्त्रों के अनुसार, सोमवती अमावस्या के दिन कुछ चीजों का दान भूलकर भी नहीं करना चाहिए. वरना दरिद्रता घेर लेती है. आइए जानते हैं...

अमावस्या के दिन वस्त्र दान करना शुभ माना गया है लेकिन इस दिन फटे या पुराने वस्त्रों का दान नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से दान का पुण्य प्राप्त नहीं होता.

अमावस्या के दिन अनाज का दान करने से पूर्वजों की कृपा प्राप्त होती है. ऐसे में इस दिन अनाज का दान करते वक्त यह ध्यान रखना चाहिए वह शुद्ध हो. इस दिन अनुपयोगी चीजों का दान करना अच्छा नहीं होता.

अमावस्या तिथि पर नमक का दान करना अशुभ माना गया है. इस दिन नमक का दान करने से घर में दरिद्रता का वास होता है. 

अमावस्या पर लोहे का दान करने से बचना चाहिए. इसके अलावा इस दिन सरसों तेल का दान ना करें. इस दिन सरसों तेल का इस्तेमाल पूजा-पाठ में किया जा सकता है. 

कई लोग फटे-पुराने जूते को अमावस्या के दिन बिना सोचे-समझे दान कर देते हैं. इस दिन फटे-पुरान जूते दान करने से शनि का अशुभ प्रभाव झेलना पड़ सकता है.