बाथरूम में भूलकर भी न रखें ये चीजें, नकारात्मकता का बनती हैं कारण

वास्तु शास्त्र में घर की दिशा और उसमें मौजूद चीजों का ख़ास महत्व होता है. घर में साफ-सफाई और सही चीजों को रखने से सकारात्मकता बढ़ती है.

वास्तु शास्त्र में बाथरूम को लेकर भी कुछ नियम बताए गए हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में कुछ चीजों को रखने से घर में नकारात्मकता बढ़ने लगती है. आइए जानते हैं…

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर या बाथरूम टूटी-फूटी चीजों को रखने से जीवन में परेशानियां बढ़ने लगती हैं. अगर आपके बाथरूम में टूटी बाल्टी, मग, शीशा, साबुनदानी हैं, तो ऐसे सामान तुरंत हटा दें.

ज्यादातर लोग बाथरूम में गंदे कपड़ों छोड़ देते हैं. जो वास्तु शास्त्र की दृष्टि से उचित नहीं माना जाता. ऐसे में गंदे कपड़ों को नियमित रूप से धोएं.

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में पूजा-पाठ से जुड़ी चीजें भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए. बाथरूम में धार्मिक वस्तुएं रखने से घर की सुख-समृद्धि चली जाती है.

ज्यादातर लोग बाथरूम में खाली शैंपू की बोतलें या पुराने डिब्बे छोड़ देते हैं. गंदी चीजों को घर में जमा करने से वास्तु दोष बढ़ता है. ऐसे में जिन वस्तुओं की जरूरत नहीं है. उसे तुरंत हटा दें.

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में पुराने, फटे या गंदे पड़े तौलिए नहीं रखना चाहिए. घर में गंदगी नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती है. ऐसे में तौलिया साफ रखें.

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में नमी और गंदगी नहीं रहने देनी चाहिए. इस्तेमाल के बाद पानी को जमा न होने दें और बाथरूम को रोज साफ करें.