इस चॉकलेट के रैपर के पास भूलकर भी न रखें फोन, ब्लॉक हो जाएगा सिग्नल
आज के दौर में फोन हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन गया है. लोग पूरे दिन फोन अपने पास ही रखते हैं.
लेकिन एक ऐसा चॉकलेट रैपर आ गया है, जो आपके फोन का कनेक्शन काट सकता है.
दरअसल, KitKat ने एक ऐसा रैपर तैयार किया है, जो फोन के सिग्नल को ब्लॉक कर देता है.
अगर आप इसके रैपर के पास अपना फोन रखते हैं, तो न कॉल आएगी, न इंटरनेट चलेगा और न ही कोई मैसेज मिलेगा.
दरअसल, KitKat के इस नए इनोवेशन का मकसद लोगों को डिजिटल दुनिया से ब्रेक दिलाना है.
KitKat ने अपने टैगलाइन “Take a Break” के लिए ऐसा खास रैपर बनाया है. ये रैपर एक खास टेक्नोलॉजी पर आधारित रैपर है जो फोन को नेटवर्क से अलग कर देता है.
भागदौड़ भरी जिंदगी में ये रैपर लोगों को कुछ समय के लिए डिजिटल डिटॉक्स करने का मौका देता है. इसके अंदर फोन रखते ही वह पूरी तरह ऑफलाइन हो जाता है. ये रैपर सिग्नल को अंदर आने ही नहीं देता.
ये रैपर Faraday cage तकनीक पर काम करता है. ये एक ऐसा सिस्टम होता है जो इलेक्ट्रोमैग्नेटिक सिग्नल को ब्लॉक कर देता है.
जब मोबाइल या Wi-Fi सिग्नल इस रैपर से टकराते हैं, तो वे अंदर जाने के बजाय बाहर ही फैल जाते हैं. इसी वजह से अंदर रखा फोन किसी भी नेटवर्क से कनेक्ट नहीं हो पाता.
Nestle का कहना है कि इस प्रोडक्ट का मकसद लोगों को डिजिटल ओवरलोड से राहत देना है.