Rose Day पर अपनी GF को प्रपोज करते समय न करें ये गलतियां, वरना
फरवरी यानी प्यार का महीना चल रहा है. आज से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो गई है. वैलेंटाइन वीक का हर एक दिन कपल्स के लिए बेहद खास होता है.
प्रेमी जोड़े इन वीक का बेसब्री से इंतजार करते हैं. वैलेंटाइन वीक का पहला दिन 7 फरवरी यानी रोज डे से शुरू होता है और 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे तक चलता है.
आज के दिन लोग अपने पार्टनर को गुलाब देकर प्रपोज करते हैं. हालांकि, वो कुछ ऐसी गलती कर बैठते हैं, जिससे उनका रिश्ता टूट जाता है.
ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि पार्टनर को प्रपोज करते समय कौन सी गलतियां भूलकर भी नहीं करनी चाहिए...
रोज डे पर प्रपोज करने से पहले ये जान लें कि सामने वाला आपके बारे में क्या सोचता है. क्योंकि अचानक किसी को प्रपोज करना दूसरे को असहज कर सकता है.
कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें प्राइवेट चिजें पसंद होती हैं. ऐसे में रोज डे पर उन्हें पब्लिक प्रपोजल करना खराब हो सकता है.
कुछ लोग नशे की हालत में अपने पार्टनर को प्रपोज कर देते हैं. जिससे रिश्ता शुरू होने से पहले ही खत्म हो जाता है. ऐसे में प्यार का इजहार हमेशा होश में करें.
प्रपोज हमेशा आमने-सामने ही करें. मैसेज या कॉल पर किया गया प्रपोज उतना असरदार नहीं होता.
इसके अलावा अगर सामने वाला आपके प्रपोजल को ठुकरा देता है या तुरंत हां नहीं करता, तो उसपर किसी तरह ता दवाब न बनाएं. उसके फैसले की इज्जत करें.