आज से ज्येष्ठ माह शुरू, भूलकर भी न करें ये काम, हो सकती अकस्मिक मृत्यु
आज 2 मई से हिन्दी माह के तीसरे महीने यानी ज्येष्ठ महीने की शुरुआत हो चुकी है. जिसका समापन 29 जून को होगा.
इस महीने में भगवान विष्णु के अवतार भगवान त्रिविक्रम की पूजा की जाती है.
मान्यता है कि जो व्यक्ति इस माह में भगवान त्रिविक्रम की पूजा करता है, उसे दुश्मनों पर विजय प्राप्त होती है.
शास्त्रों में ज्येष्ठ माह को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करना जरूरी होता है.
ज्येष्ठ माह में कुछ काम भूलकर भी नहीं करने चाहिए, वरना जीवन में समस्याएं बढ़ने लगती हैं. आइए जानते हैं कि इस महीने में क्या नहीं करना चाहिए...
ज्येष्ठ माह में बड़े बेटे-बेटी का विवाह नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से वैवाहिक जीवन कष्टप्रद हो सकता है.
ज्येष्ठ माह में घर बनाना अशुभता का कारक माना गया है. ऐसा करने से घर में अकस्मिक मृत्यु हो सकती है.
ज्येष्ठ में बैंगन का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए. ऐसा करने वालों के संतान को पीड़ा हो सकती है.
ज्येष्ठ माह में गर्म तासीर या मसालेदार एवं बासी भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए. इसके अलावा, कोशिश करें कि, दिन में एक समय ही भोजन करें.