गुप्त नवरात्रि में कर लें ये उपाय, शादी में आ रही बाधाएं होंगी दूर
आषाढ़ मास में आने वाली गुप्त नवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व माना जाता है. इस साल आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत आज 15 जुलाई से हो रही.
वहीं, इसका समापन 23 जुलाई 2026 को होगा. मान्यता है कि इस दौरान मां अंबे की गुप्त रूप से पूजा और साधना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है.
यही वजह है कि प्राचीन समय में ऋषि-मुनि भी इन नौ दिनों में विशेष साधना और अनुष्ठान किया करते थे.
शास्त्रों के अनुसार, गुप्त नवरात्रि में कुछ ख़ास उपाय करने से शादी में आ रही बाधाएं दूर होती हैं. आइए जानते हैं…
शास्त्रों के अनुसार गुप्त नवरात्रि के दौरान यदि मां के सभी रूपों की पूजा की जाए तो संभव है कि जीवन में आ रही परेशानियों से आराम पाया जा सकता है.
ज्योतिषाचार्यों की माने तो जिन युवतियों की शादी में अड़चन आ रही हो वो नवरात्रि के दौरान कुछ उपाय मात्र से अपनी इस बाधा को दूर कर सकती हैं. ऐसी युवतियों को गुप्त नवरात्री के दौरान माता को श्रृंगार अर्पण करना चाहिए.
इससे मां प्रसन्न होती है और शादी में आ रही बाधाओं को दूर होने में मदद मिलती है. इसके लिए युवतियों नवरात्रि के प्रथम दिन से लेकर 40 दिनों तक पूजा अर्चना करनी चाहिए.
नियमित प्रातः काल में जगकर, स्नान ध्यान इत्यादि कर के लाल रंग के कपड़े को पहनकर भाव के साथ मां की उपासना करनी चाहिए.
वहीं इस दौरान मां को श्रृंगार की वस्तुओं को भेंट करना चाहिए. मां दुर्गा के रुपों का ध्यान करते हुए ‘ॐ कात्यायनी महामाये महायोगिन्यधीश्वरि’मंत्र का जाप करना चाहिए.