आषाढ़ अमावस्या पर कर लें ये खास उपाय, पितरों की बनी रहेगी कृपा
हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को पितरों के तर्पण, दान-पुण्य और भगवान विष्णु की आराधना के लिए बेहद शुभ माना जाता है.
मान्यताओं के अनुसार इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से किए गए उपायों से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है.
इस साल आषाढ़ अमावस्या 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मनाई जाएगी.
ऐसे में आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में, जिसे करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है…
आषाढ़ मास की अमावस्या के दिन गंगा स्नान, पीपल पूजन और श्राद्धकर्म करने से पूर्वज प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है.
इस दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक करना, पीपल के वृक्ष पर कच्चा दूध और काला तिल चढ़ाना चाहिए.
आषाढ़ मास की अमावस्या के दिन कौओं, गायों और कुत्तों को भोजन कराने से पितृ दोष से शांति और सौभाग्य की प्राप्ति होती है.