भानु सप्तमी पर करें ये खास उपाय, सूर्य देव दिलाएंगे मान-सम्मान 

हिंदू धर्म में सूर्य को देवता माना गया है. सूर्य देव को सफलता, सेहत, आत्मविश्वास का कारक ग्रह माना गया है.

ऐसी मान्यता है कि जिसकी कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है, उन्हें लाइफ में कभी किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है.

भानु सप्तमी पर सूर्य देव की पूजा का अपना अलग महत्व है. मान्यता है कि इस दिन सूर्य देव की पूजा उपासना करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है.

इस साल अधिकमास में भानु सप्तमी का पर्व रविवार, 7 जून 2026 को मनाया जाएगा. आइए जानते हैं उपाय...

भानु सप्तमी के दिन सूर्योदय से पहले जाग जाएं. इसके बाद स्नान कर नारंगी रंग के कपड़े पहने. 

तत्पश्चात तांबे के पात्र में अक्षत, लाल पुष्प, चंदन और शक्कर डालें. इसके बाद इसमें जल भर कर सूर्य देव को अर्घ्य दें. ऐसा करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं.

भानु सप्तमी को आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें. ऐसा करने से सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है और हमारे तेज पराक्रम बढ़ता है.

इस दिन सूर्य देव की विधि विधान से पूजा करें और सूर्य चालीसा का पाठ करें. ऐसा करने से सूर्य देव की कृपा से आपके धन दौलत में तरक्की होगी.

भानु सप्तमी के दिन जरुरतमंद ब्राम्हण को लाल कपड़े, गेहूं, तांबा, गुड़ आदि चीजों का दान करें. 

ऐसा करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और हमारे कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है. जिससे हमें करियर में आसानी से सफलता मिलने लगती है.