महानवमी के दिन शाम ढलते ही कर लें ये उपाय, धन की होगी प्राप्ति
हिंदू धर्म में नवरात्रि का विषेश महत्व है. नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है.
चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि 27 मार्च को मनाई जाएगी. नवमी तिथि के दिन माता सिद्धिदात्री की आराधना की जाती है.
मान्यताओं के अनुसार, नवमी की शाम कुछ विशेष उपाय करने से कई परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकाता है. आइए जानते हैं...
नवमी तिथि की शाम घर के मंदिर में बैठ जाएं और मां दुर्गा का ध्यान करें. फिर एक दीपक जलाएं और इस दीपक को घर के मुख्य द्वार पर रख दें.
इस उपाय को करने से घर की सुख-शांति बनी रहती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. इसके अलावा रिश्तों से टकराव दूर होता है और गृह क्लेश नहीं होता.
नवमी तिथि पर शाम के समय मां दुर्गा की आराधना करें और मां के सामने घी का दीया जलाएं. फिर एक बाती लें और मां के सामने जलने वाले दीए में इस बाती को डुबाएं.
अब बीमार व्यक्ति के सिर पर इसे 7 बार घुमाएं, इसके बाद उस बाती को नाली के पास ले जाकर जला दें.
इससे सभी नेगेटिव एनर्जी दूर होगी और अगर नजर दोष के कारण स्वास्थ्य खराब हुआ है तो ठीक हो सकता है.
धन प्राप्ति के लिए उपाय करने के लिए नवमी तिथि को सबसे उचित दिन माना गया है. कर्ज बढ़ गया है और धन कमाने का रास्ता नहीं मिल रहा है.
तो नवरात्र की नवमी तिथि की रात को मां दुर्गा की आराधना करें और उनके सामने अपनी परेशानी मन में दोहराएं और उससे मुक्ति की प्रार्थना करें.
अब पूजा करने के बाद सुहाग की सामग्री को विवाहित महिलाओं में दान करें. इससे पुण्य की प्राप्ति होगी और आर्थिक स्थिति अच्छी होगी.