देवशयनी एकादशी पर कर लें ये 3 खास उपाय, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा
सनातन धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व होता है. भगवान विष्णु को समर्पित यह व्रत हर महीने में 2 बार पड़ता है.
आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी तिथि को देशवयनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस साल 25 जुलाई, शनिवार के दिन देवशयनी एकादशी पड़ रही है.
एकादशी के दिन व्रत रखने और विधि विधान से पूजा करने से श्री हरि की विशेष कृपा मिलती है.
मान्यता है कि देवशयनी एकादशी के दिन से भगवान विष्णु का शयनकाल शुरू हो जाता है इसीलिए इसे देवशयनी एकादशी कहा जाता हैं.
शास्त्रों के अनुसार, इस दिन कुछ ख़ास उपाय करने से भगवान विष्णु की कृपा बरसती है और सभी समस्याओं से छुटकारा मिलता है. आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में…
देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन में आने वाली कई समस्याएं दूर होती हैं. साथ ही धन-धान्य में वृद्धि होती है.
देवशयनी एकादशी के दिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और विष्णु जी के मंत्रों का जाप करें. यह विशेष रूप से फलदायी माना जाता है और इससे माता लक्ष्मी की विशेष कृपा भी प्राप्त होती है.
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को अत्यंत पवित्र माना जाता है और इसकी पूजा से विशेष फल मिलता है. देवशयनी एकादशी पर तुसली की पूजा करने से विशेष लाभ मिल सकते हैं.
तुलसी को विष्णु प्रिया माना जाता है और इस दिन उनकी पूजा करने से विष्णु जी की कृपा भी बनी रहती है. हालांकि, इस दिन आप भूलकर भी तुसली में जल न चढ़ाएं क्योंकि एकादशी पर तुलसी माता भी विष्णु जी के लिए निर्जला उपवास करती हैं.