बेहद खास है इस साल की फाल्गुन अमावस्या, जानिए क्या करें
हिंदू धर्म में फाल्गुन महीने में पड़ने वाली अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है.
अमावस्या तिथि पर पितरों के नाम तर्पण करने से पितृदोष से मुक्ति मिलती है.
अमावस्या तिथि की शुरुआत 16 फरवरी शाम 05:34 से हो चुकी है और 17 फरवरी को शाम 05:31 पर अमावस्या तिथि समाप्त हो जाएगी.
ऐसे में उदयातिथि के मुताबिक 17 फरवरी को ही फाल्गुन अमावस्या मनाई जा रही.
इस साल की फाल्गुन अमावस्या कई मायनों में खास है. आइए जानते हैं...
फाल्गुन अमावस्या पर पितृ तर्पण और श्राद्ध का महत्व है. इस दिन लोग अपने पितरों की शांति के लिए तर्पण, दान और पूजन करते हैं.
अमावस्या तिथि पर स्नान व दान का भी महत्व है. मान्यता है कि इससे पुण्य फल मिलता है.
इस साल फाल्गुन अमावस्या पर सूर्य ग्रहण भी लग रहा है. हालांकि, ये भारत में दिखाई नहीं देगा.