पापमोचनी एकादशी पर करें ये 3 उपाय, भारी कर्ज और दुखों से मिलेगा छुटकारा

हिन्दू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है. चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की पापमोचनी एकादशी बेहद फलदायी मानी जाती है.

मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने से जाने-अनजाने में हुए सभी पाप नष्ट हो जाते हैं.

अगर आप काफी समय से भारी कर्ज, आर्थिक तंगी या मानसिक दुखों से जूझ रहे हैं, तो पापमोचनी एकादशी पर कुछ खास उपाय करने से ये सभी दुख दूर होते हैं. 

एकादशी की सुबह स्नान के बाद तुलसी के पौधे को प्रणाम करें. उसकी जड़ की थोड़ी सी गीली मिट्टी लेकर अपने माथे पर तिलक लगाएं.

ऐसा करने से व्यक्ति की बुद्धि शुद्ध होती है. साथ ही कर्ज से छुटकारा मिलता है.

सूर्यास्त के बाद तुलसी के पास गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं. दीपक में एक चुटकी हल्दी डाल दें. 

इसके बाद 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जप करते हुए तुलसी की 11 या 21 बार परिक्रमा करें. इस उपाय को करने से घर की दरिद्रता दूर होती है.

भगवान विष्णु को तुलसी के पत्ते चढ़ाएं. ध्यान रहे कि एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए, इसलिए एक दिन पहले ही पत्ते तोड़कर रख लें.