सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये उपाय, जीवन में होने लगेगा चमत्कार

कल 24 अगस्त को भगवान शिव के पावन माह सावन का आखिरी सोमवार है. मान्यता है कि सावन माह में महादेव अत्यंत प्रसन्न रहते हैं और अपने भक्तों की मनोकामनाएं जल्द पूरी करते हैं.

वैसे तो पूरे सावन माह भगवान शिव की पूजा आराधना का विशेष महत्व है, लेकिन सावन सोमवार को भोलेबाबा की पूजा का अलग ही महत्व है.

शास्त्रों के अनुसार, सावन के आखिरी सोमवार पर कुछ ख़ास उपाय करने से जीवन में चमत्कार देखने को मिलता है और महादवे की कृपा बरसती है. आइए जानते हैं…

अगर आप नौकरी या कारोबार में मनचाही तरक्की चाहते हैं तो सावन सोमवार का व्रत रखें और जल में शहद मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें.

इसके साथ ही शिवलिंग पर अनार का फूल भी अर्पित करें. ऐसी मान्यता है कि इस उपाय को करने से भोले बाबा प्रसन्न होते हैं और हमारे करियर यानी नौकरी और कारोबार में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होते हैं.

यदि आप चाहते हैं कि आपके भौतिक सुख-सुविधाओं की कमी नहीं हो, तो सावन सोमवार का व्रत रखें और शिवलिंग का दही से अभिषेक करें.

साथ ही भगवान शिव को प्रिय वस्तु भांग, बेलपत्र, धतूरा आदि चीजें अर्पित करें. ऐसी मान्यता है कि इस उपाय को करने से भगवान शिव के साथ मां पार्वती की कृपा बनी रहती है और संपत्ति के साथ-साथ सुख-शांति में भी वृद्धि होती है.

यदि आप चाहते हैं कि आपके पास कभी रुपये पैसे की कमी नहीं हो तो सावन के हर सोमवार को शहद.

घी से शिवलिंग का अभिषेक करें और फिर चांदी के लोटे में जल लेकर शिवलिंग पर अर्पित करते हुए 108 बार ‘ॐ नमः शिवाय” या ‘ॐ पार्वतीपतये नमः’ मंत्रों का जाप करते रहें.

जब तक 108 बार मंत्र पूरे ना हो जाएं तब धीरे-धीरे अभिषेक करते रहें. ऐसी मान्यता है कि इस उपाय को करने से महादेव की कृपा से आर्थिक उन्नति होती है और हमारे अधूरे कार्य पूरे होते हैं.