आज सोम प्रदोष व्रत के दिन कर लें ये काम, भगवान शिव की बनी रहेगी कृपा
हिंदू पंचांग के अनुसार हर महीने कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन प्रदोष व्रत रखा जाता है.
इस बार आज 30 मार्च को सोमवार के दिन प्रदोष व्रत पड़ रहा, जिसे सोम प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाएगा.
प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित व्रत है. वहीं सोमवार का दिन पड़ने से इसका महत्व और बढ़ जाता है.
शास्त्रों के अनुसार, सोम प्रदोष व्रत से मानसिक शांति, उत्तम सेहत, सकारात्मकता और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.
ऐसे में अगर आप भगवान शिव की कृपा पाना चाहते हैं तो सोम प्रदोष व्रत पर ये काम जरूर करें.
शाम को प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा करें, यह समय अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है.
सुबह उठकर स्नान करें, साफ कपड़े पहनें और शिव मंदिर जाकर पूजन करें. आप घर पर भी पूजा कर सकते हैं. सबसे पहले शिवलिंग पर शुद्ध जल चढ़ाएं.
फिर शिवजी की विशेष कृपा पाने के लिए शिवलिंग पर चंदन, बेलपत्र, धतूरा, गन्ने का रस और शहद अर्पित कर पूजा करें. इस बात का ध्यान रखें कि, पूजा में तुलसी, शंख, केतकी के फूल और केवड़ा का प्रयोग न करें.
सोम प्रदोष व्रत पर ॐ नमः शिवाय या महामृत्युंजय मंत्र का मानसिक जाप करें.
सोम प्रदोष व्रत पर जो लोग अपनी क्षमतानुसार दान-दक्षिणा देते हैं, उनसे महादेव खूब प्रसन्न होते हैं. इसलिए सोम प्रदोष व्रत पर अन्न, सफेद वस्तु और मौसमी फलों का दान जरूर करें.