आज सोमवती अमावस्या की रात कर लें ये उपाय, रातोंरात होगा बड़ा चमत्कार

सनातन धर्म में सोमवती अमावस्या का ख़ास महत्व होता है. इस दिन भगवान शिव और भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है.

इस साल सोमवती अमावस्या 15 जून यानी आज मनाई जा रही है. इस दिन व्रत एवं स्नान-दान के विधि का पालन किया जाता है.

शास्त्रों के अनुसार, इस दिन कुछ ख़ास उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है.

ऐसे में आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…

– सोमवती अमावस्या के दिन रात के समय घर के पूजा स्थल या ईशान कोण में गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं. दीपक में लाल धागे की बत्ती का प्रयोग करें और उसमें थोड़ा सा केसर डालें. इससे धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं.

सोमवती अमावस्या के दिन रात के समय घर की दक्षिण दिशा में सरसों के तेल का एक चौमुखी दीपक जलाएं. ऐसा करने से पितर प्रसन्न होते हैं और परिवार में सुख-समृद्धि आती है.

अमावस्या की रात भगवान शिव को गाय का कच्चा दूध और काले तिल अर्पित करें. इसके साथ "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का 108 बार जाप करें. ऐसा करने से जीवन में कोई बड़ा चमत्कार होता है.

अमावस्या की रात के समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और उसमें थोड़े से काले तिल अवश्य डालें. ऐसा करने से घर की नकारात्मकता दूर होती है.