गुरुवार को करें ये खास उपाय, भगवान विष्णु की बनी रहेगी असीम कृपा

हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है.

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है. विष्णु जी को देवताओं का भी गुरु माना जाता है. इस दिन उनकी विधिवत पूजा करने से व्यक्ति को उन्नति की प्राप्ति होती है.

शास्त्रों के अनुसार बृहस्पतिवार को कुछ खास उपाय करने से जीवन की सभी समस्याएं दूर होती हैं. आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में...

गुरुवार को विष्णु जी की विधिवत पूजा करके घी का दीपक जलाएं. इससे भगवान विष्‍णु बहुत जल्द प्रसन्न होते हैं.

गुरुवार को विष्णु चालीसा या विष्णु नाम स्हस्त्रनाम का पाठ करें. ऐसा करने से तरक्की के मार्ग खुलते हैं.

शास्त्रों के अनुसार गुरुवार को पीले फलों का दान करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है.

गुरुवार को दूध और केसर की खीर बनाकर विष्‍णु जी को भोग लगाने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)