अधिकमास में जरूर करें ये 6 काम, श्रीहरि विष्णु की बरसेगी विशेष कृपा

हिंदू धर्म में अधिकमास का विशेष महत्व है. इस साल मलमास या अधिकमास की शुरुआत 17 मई यानी आज से हो गई है. 

धार्मिक मान्यतानुसार कुछ काम ऐसे होते हैं, जिसे मलमास में करने से भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है.

ऐसे में आइए जानते हैं मलमास के महीने में क्या करना चाहिए...

मलमास के दौरान ज्यादा से ज्यादा दान-पुण्य करना चाहिए.

मलमास के दौरान शुद्ध और सात्विक भोजन करना चाहिए.

मलमास के दौरान गरीब-जरूरतमंदों की यथा संभव मदद करना चाहिए.

मलमास के दौरान श्रीहरि विष्णु की पूजा करना सर्वश्रेष्ठ माना जाता है.

मलमास के दौरान सत्यनारायण की पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है.

मलमास में तिल, चना, मूंगफली, चावल, मटर, ककड़ी, आम, पीपल, जीरा, सुपारी, सेंधा नमक, कटहल, गेहूं, सफेद धान, मूंग, घी, धनिया, मिर्च आदि का सेवन करना चाहिए.